बिहार

Bihar : तेजस्वी यादव की तस्वीर से ये कैसा छेड़छाड़

Uma Verma
21 March 2025 9:11 AM IST
Bihar : तेजस्वी यादव की तस्वीर से ये कैसा छेड़छाड़
x

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और इसकी शिकायत साइबर थाना, पटना में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात शरारती तत्व ने तेजस्वी यादव की तस्वीर को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह तस्वीर देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गई, जिससे राजद समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई। पार्टी के कई नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राजद नेताओं का कहना है कि यह घटना तेजस्वी यादव की छवि खराब करने के लिए की गई है और इसके पीछे विपक्षी गुटों का हाथ हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पटना साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आईपी एड्रेस और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रेस कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद समर्थक इसे सोची-समझी साजिश बता रहे हैं, जबकि विरोधी दलों ने इसे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का हिस्सा बताया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया हो। इससे पहले भी कई राजनेताओं को इस तरह की साजिशों का सामना करना पड़ा है।


Next Story