बिहार

Bihar Weather: तेजी से गिर रहा पारा

Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 9:52 AM IST
Bihar Weather:  तेजी से गिर रहा पारा
x
Bihar Weather: बिहार में पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट के बीच पछुआ हवाओं के प्रकोप से ठंड का असर बढ़ गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही हल्की ठंडी हवाओं के कारण अहले सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार ठंड का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। हालांकि गुरुवार को दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण लोग अपने कामों में जुटे नजर आए, लेकिन शाम होते ही हल्की पछुआ हवाओं का प्रकोप देखने को मिला। रात नौ बजे के बाद ठंड का असर दिखना शुरू हुआ।
महज कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और शुक्रवार की सुबह चार बजे तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में धूप निकलने के बाद भी दिन का पारा 28 डिग्री से आगे नहीं गया। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के प्रकोप के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा। अगले एक-दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रात का तापमान और कम होगा।
कोहरे का दिख रहा असर रात के अलावा दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब दिसंबर महीने तक रात और दिन का तापमान कम रहेगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। राज्य के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। सुबह और देर शाम कोहरे का असर दिख रहा है। शुक्रवार को डेहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.02 दर्ज किया गया। इसी तरह पटना में न्यूनतम तापमान 16.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story