
x
Patna पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद से ही गहमागहमी का माहौल है। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू के नेता भावुक दिखे।
बिहार के अलीनगर से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अपनी राय रखी है और जनता से वादा किया है कि जिस तरीके से नीतीश कुमार ने बिहार को सींचा है, आगे भी उनके नेतृत्व में बिहार में विकास की धारा बहेगी।
आईएएनएस से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने कहा, सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जिस तरीके से लंबे समय तक सींचा है, वो कोई और नहीं कर सकता है। उन्होंने जो कार्य महिलाओं के लिए किए हैं, वो कोई और सीएम नहीं कर सकता है। उनके इस्तीफे के बाद भी बिहार का नेतृत्व उन्हीं के दिखाए गए मार्गदर्शन पर होगा।
उन्होंने कहा, "हमने सीएम नीतीश कुमार को पहले रेडियो पर सुना था और कुछ महीनों से उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है, लेकिन बहुत सारे लोग हैं, जो उन्हें करीब से जानते हैं और काफी समय से उनके साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी का भावुक होना जायज है। आने वाले समय में हम उनके पदचिह्नों पर ही चलेंगे और बिहार का विकास भी पहले की तरह करने की कोशिश करेंगे।
नीतीश कुमार की सीएम कुर्सी निशांत कुमार को मिलने के सवाल पर लोक गायिका ने सीधे तौर पर जवाब देने से इनकार किया। उनका कहना है कि वे राजनीति में नई हैं और कुर्सी किसको मिलनी चाहिए और किसको नहीं, उसका फैसला पार्टी पर छोड़ते हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत काम किया है। वे बिहार की जनता के हीरो हैं। अब हीरो के बेटे से जनता द्वारा उम्मीदें करना भी गलत नहीं है। वे उनमें नीतीश कुमार की छवि देखते हैं।
बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुईं। इस सवाल का जवाब देते हुए मैथिली ने कहा कि यही बिहार के विकास को दिखाता है, जहां लड़कियां लड़कों से हर मामले में आगे हैं।
Tagsनीतीश कुमार इस्तीफाबिहार राजनीतिमैथिली ठाकुर बयानजेडीयूबिहार विकासमहिला सशक्तिकरणबिहार न्यूजपटना खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





