
x
Bihar बिहार : मुंगेर में जदयू नेता गोपाल तांती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हमले का आरोप उनके परिजन और मामी पर है।
हमले में उसकी मां राजकुमारी देवी और पत्नी सोनी कुमारी भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलालपुर गांव का है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोपाल तांती काम से घर लौटे तो देखा कि घर की बिजली कटी हुई है। जब उन्होंने जांच किया तो पता चला कि बिजली उनके ही परिजन ने काट दी थी।
जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उनके पटेदार विवाद करने लगे और देखते ही देखते हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गोपाल तांती ने आरोप लगाया कि चंपा देवी नामक महिला दो हथियार लेकर आई। एक हथियार साहिल कुमार को दिया, जबकि दूसरा हथियार सौरव कुमार को दिया। फिर दोनों ने मिलकर सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। घटना के संबंध में जदयू नेता गोपाल ताप्ती ने बताया कि वह पूर्व में जदयू के पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। घटना के बाद उन्होंने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक थाना में कोई आवेदन नहीं आया है, लेकिन आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsजदयूनेतावारदातJDUleaderincidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





