बिहार

Bihar: हाथ में सांप पकड़कर अस्पताल पहुंचा पीड़ित

Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 6:31 AM IST
Bihar:  हाथ में सांप पकड़कर अस्पताल पहुंचा पीड़ित
x
Bihar: बिहार के भागलपुर में अजीबो-गरीब मामला ,जहां एक शख्स को जिस सांप ने डसा उसी को हाथ में पकड़ पीड़ित व्यक्ति अस्पताल पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान प्रकाश मंडल के रूप में हुई है,जो कि भागलपुर जिले के बरारी पंचायत के मीराचक का रहने वाला है। प्रकाश मंडल को खतरनाक रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। इसके बाद वह सांप का मुंह पकड़ कर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी विभाग में पहुंच गया। इस दौरान सांप को हाथ में ही पकड़ा देख वहां मौजूद डॉक्टर और लोग भी डर गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। डॉक्टरों ने भी सांप को देखकर युवक का इलाज करने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद मरीज के परिजनों ने सांप को किसी तरह हाथ से लेकर बोरा में बन्द कर अस्पताल परिसर में ही पेड़ से लटका दिया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति का इलाज शुरू किया गया। वहीं, जहर फैलने के कारण प्रकाश मंडल की हालत गंभीर बताई गई।
Next Story