बिहार

Bihar: सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद हंगामा

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 10:30 AM IST
Bihar: सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद हंगामा
x
Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से दहशत का माहौल है. आरा के नारायणपुर में युवक की लाश मिलने के बाद लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा-नोनौर ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली. मृतक थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार था|
आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है. मृतक के नाक और मुंह से खून निकलने और गले पर गहरे काले निशान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने वरुणा चौक पर आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया|
Next Story