बिहार

बिहार : कॉलेजों में विवि प्रतिनिधि का नहीं हो सका मनोनयन

Admin2
19 Jun 2022 11:32 AM GMT
बिहार : कॉलेजों में विवि प्रतिनिधि का नहीं हो सका मनोनयन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पिछले दो साल से अंगीभूत कॉलेजों के लिए यूआर (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) का मनोनयन नहीं हो सका है। गत वर्ष संचिका बढ़ने के बावजूद यूआर की लिस्ट नहीं बन सकी है। इससे अंगीभूत कॉलेजों में वित्तीय सहित अन्य विकास के कार्य लंबित है। साथ ही कामकाज बाधित हो रहा है। वर्ष 2020 जुलाई माह में ही सभी कॉलेजों में यूआर का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नियुक्ति नहीं होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे। बता दें वित्तीय वर्ष 2019_20 के लिए युआर नियुक्त किए गये थे। इनका कार्यकाल भी जुलाई 2020 में समाप्त हो गया है। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए नियुक्ति नहीं हो सकी, जबकि इसके लिए गत वर्ष संचिका संबंधित कार्यालय से बढ़ी थी।

अब वित्तीय वर्ष 2022-23 चल रहा है। अब देखना है कि इस बार यूआर नियुक्त हो पाते हैं या नहीं ।
सोर्स-hindustan


Next Story