बिहार

Bihar: नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत

Sanjna Verma
1 Aug 2024 7:24 PM IST
Bihar: नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत
x
बिहार Bihar: बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बागमती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि दोनों नहाने के लिए बागमती नदी के किनारे गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए और नदी की तेज धारा के कारण वे आगे बढ़ गए.
नदी में दो बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय Divers की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. घटना अलौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है जहां इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Next Story