बिहार

बिहार : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, 3 की मौत

Tara Tandi
19 Sept 2023 4:30 PM IST
बिहार : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, 3 की मौत
x
बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया. बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आपको बता दें कि मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 का बताया जा रहा है, जहां चिरंजीवी पुर गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई.
साथ ही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसके साथ ही आपको बता दें कि मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के नगर गामा गांव के रहने वाले के रूप में की गई है. वहीं तीनों मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ये सभी बेगुसराय में अपनी बहन से मिलकर समस्तीपुर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गये. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.


Next Story