बिहार
Bihar: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल
Tara Tandi
15 Dec 2024 12:31 PM IST

x
Bihar बिहार : बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महेशखूंट पुलिस थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई।
थाना प्रभारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कुमार ने कहा, ‘‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और अधिकारी ट्रैक्टर के चालक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जो फरार है।’’ उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार ये सभी लोग झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस बंदेहरा गांव लौट रहे थे और मतृक तथा घायल सभी एक ही परिवार के थे।
TagsBihar ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटनेतीन महिला मौतचार घायलBihar tractor-trolley overturnsthree women deadfour injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





