बिहार

बिहार : वैशाली में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली

Tara Tandi
13 Sept 2023 3:31 PM IST
बिहार : वैशाली में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली
x
बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध से लोग अब काफी परेशान हैं. वहीं बिहार में अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, तो वहीं हाजीपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बता दें कि, बिहार के हाजीपुर के इन बेखौफ अपराधियों को अब न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का कोई डर है. इसके अलावा बिहार के हर जिले में लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. अब यह ताजा मामला वैशाली का है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है.
आपको बता दें कि हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी रेलवे ढाला के पास बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है. वहीं दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायल युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया है. बता दें कि घायल युवक की पहचान अमन कुमार, पिता जीतेंद्र कुमार और विश्वजीत कुमार के रूप में की गई है. साथ ही बता दें कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी रेलवे फाटक के पास की है.
इसके साथ ही आपको बता दें कि इस घटना को लेकर मिली जानकारी मुताबिक, घायल अमन कुमार को दो गोलियां लगी हैं, जबकि विश्वजीत कुमार को कंधे के पास एक गोली लगी है. वहीं मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Next Story