बिहार

बिहार: डॉक्टर से बदमाशों ने की लूटपाट विरोध करने पर मारी गोली, डॉक्टर की मौके पर मौत

Teja
3 Nov 2021 2:32 PM GMT
बिहार: डॉक्टर से बदमाशों ने की लूटपाट विरोध करने पर मारी गोली, डॉक्टर की मौके पर मौत
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेसक | धनतेरस की रात अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। जहानाबाद में मंगलवार देर रात धनतेरस की पूजा करने क्लिनिक जा रहे डॉक्टर दंपती को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें डॉक्टर की मौत हो गई है और उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर है।

बताया जाता है कि रामानंद कॉलोनी में डॉक्टर (आयुर्वेद) सुनील मस्ताना और उनकी पत्नी क्लिनिक में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को ओवरटेक रोका और लूटपाट करने लगे। डॉक्टर ने विरोध किया तो दोनों को गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, लूटपाट के दौरान गोली मारने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सुनील आयुर्वेद चिकित्सक थे। काको रोड निजामपुर मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहते हैं। डॉक्टर के परिजनों का कहना है कि सुनील की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। दोनों रात में धनतेरस की पूजा करने क्लिनिक जा रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई।बता दें, कुछ दिन पहले भी उसी रोड में एक विभूति शर्मा नामक पुलिस जवान को भी गोली मार दी गई थी। इस घटना से शहरवासी काफी दहशत में हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta