
x
जनता से रिश्ता : पुलिस ने गुप्त सूचना पर झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढिया में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी शंकर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि तीन महीने पहले नारायणपुर गांव में भूमि विवाद सुलझाने को लेकर पहुंची पुलिस पर शंकर मंडल सहित अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
Next Story





