
x
Patna पटना। बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक के नतीजे घोषित किए। पटना की सुहानी सोनम ने 481 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अध्यापकों के समर्थन को दिया। सुहानी सोनम ने कहा कि मैट्रिक में टॉप करने पर बहुत खुशी हो रही है। परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी, जिसका परिणाम 96.2 प्रतिशत अंक के रूप में सामने आया है। अध्यापकों ने काफी सहयोग किया। मैं चार घंटे पढ़ाई करती थी। धीरे-धीरे मैं छह घंटे पढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि अब बीबीए करना है। मेहनत करूंगी तो भविष्य उज्ज्वल होगा। बच्चों के लिए उन्होंने संदेश दिया कि कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी।
सुहानी सोनम के पिता मनोज साव ने कहा कि बेटी के टॉप करने पर काफी खुशी हुई। हमें एहसास तो था कि सुहानी अच्छे नंबर लेकर आएंगी। मेरे तीनों बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं। टाइल मिस्त्री के बेटे शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड एग्जाम मैट्रिक में 8वीं रैंक हासिल की है, जिससे उनके गांव का नाम रोशन हुआ है और उनका लक्ष्य आईआईटी में जाना है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय मैं खुद अपने आप को नहीं दूंगा। माता-पिता और शिक्षक को भी इस सफलता का श्रेय जाता है। उन्होंने बताया कि मैंने आठ से नौ घंटे पढ़ाई की।
मैट्रिक में टॉप फाइव में जगह बनाने वाली नसरीन परवीन ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहले, मैं अपने परिवार को पूरा श्रेय देना चाहूंगी। मैं अपनी सेल्फ-स्टडी और सेल्फ-एजुकेशन को पूरा श्रेय देती हूं। मैं रोज 8-9 घंटे पढ़ती थी। मुझे अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिला। वहीं, 12वीं की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल करने वाली ज्योति कुमारी ने आईएएनएस से कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। मैं एक नॉर्मल विद्यार्थी की तरह पढ़ाई करती थी।
Tagsबिहार बोर्ड रिजल्ट 2026सुहानी सोनममैट्रिक टॉपरशुभम तांतीनसरीन परवीनज्योति कुमारीBSEBशिक्षा समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





