
x
Aurangabad औरंगाबाद : औरंगाबाद में दसवीं कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है एक किशोरी घर आकर छात्र को अपनी बर्थ डे पार्टी में बुला ले गई, जहां उसके परिवार वालों ने छात्र की लाठी-डंडे से पीट और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
हालांकि, वारदात के दौरान ही किशोर दौड़ी-दौड़ी छात्र के घर जाकर अपने परिजनों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की सूचना दी लेकिन परिजनों के मौके पर पहुंचने तक छात्र की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी मनोज पासवान के इकलौते पुत्र हिमांशु कुमार(16) के रूप में की गई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बारूण थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आए मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात हिमांशु को पास के ही एक घर की किशोरी घर आकर अपनी बर्थ डे पार्टी के लिए बुला ले गई थी। इसके कुछ ही देर बाद किशोरी रोती हुई हिमांशु के घर आई और परिजनों को बताया कि उसका बड़ा भाई हिमांशु को बेरहमी से पीट रहा हैं, उसे चल कर बचा लीजिए। सूचना मिलते ही जब हिमांशु के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हिमांशु वहां मरा हुआ पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा गई।
इसके बाद मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना बारूण थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब की टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया है। मामले में मृतक के पिता मनोज पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Tagsगर्लफ्रेंडछात्रमौतGirlfriendsstudentsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





