बिहार

Bihar: स्कूल बस रोककर छात्र का अपहरण

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 10:37 AM IST
Bihar:   स्कूल बस रोककर छात्र का अपहरण
x
Bihar: बिहार में छात्र का अपहरण,बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर स्कूल बस रोककर छात्र का अपहरण किया गया है. मामला मधुबनी जिले का है. जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के कदमा चौक के पास मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल बस रोककर एक छात्र का अपहरण कर लिया. अपहरण की खबर फैलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अपहरण की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई|
आरोपी छात्र प्रियांशु उर्फ ​​मयंक (7) फुलौत निवासी राकेश कुमार साह का पुत्र बताया जाता है जो एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र है. अपहृत छात्र के पिता राकेश साह का फुलौत में कोयले का थोक और खुदरा कारोबार है. छात्र के पिता आर्थिक रूप से संपन्न बताए जाते हैं. छात्र के पिता ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है. फिलहाल उन्होंने किसी तरह की मांग करने की बात से भी इनकार किया है. कई थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story