
x
Bihar बिहार : शादी के बाद किशनगंज और दरभंगा से ट्रेन से नवविवाहिता लापता हो गई थी। अब शादी करने के लिए भारत से अमेरिका गई सिमरन (25) लापता हो गई है।
उसकी गुमशुदगी के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक सिमरन 20 जून को न्यू जर्सी पहुंची थी, तब से वह लापता है। लिंडनवॉल्ड पुलिस को सिमरन के लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली, जिसके बाद मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में सिमरन दिखी थी, जिसमें वह अपने फोन को देख रही है। ऐसा लग रहा था कि वह बार-बार अपना मोबाइल चेक कर रही थी, मानो वह किसी के आने का इंतजार कर रही हो। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में वह परेशान नहीं दिख रही थी।
जानकारी के मुताबिक़ सिमरन अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती है। सिमरन के पास वाई-फाई से चलने वाला फोन है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस को अभी तक सिमरन के भारत में रहने वाले किसी रिश्तेदार की जानकारी भी नहीं पायी है।
Tagsशादीअमेरिकासिमरनगुमशुदगीmarriageamericasimranmissingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





