
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश (UP Assembly Election 2022) में गुरुवार को पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस वोटिंग से पहले बुधवार को बिहार (Bihar) की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस चुनाव में हार रही है और इस हार की निराशा बीजेपी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 70 पहले अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए थे, लेकिन अब अग्रेंज एक बार फिर बीजेपी (BJP) के रूप में वापस आ गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार में जाने के संबंध में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वो चुनाव प्रचार में नहीं जा सके. लालू ने कहा कि वो चुनाव में समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं.





