बिहार

राजद ने की प्रत्याशियों की घोषणा, अनंत सिंह की पत्नी नीलम मोकामा से प्रत्याशी

Rani Sahu
11 Oct 2022 2:26 PM GMT
राजद ने की प्रत्याशियों की घोषणा, अनंत सिंह की पत्नी नीलम मोकामा से प्रत्याशी
x
पटना, (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज और मोकामा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी महागठबंधन ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दोनों सीटें राजद के कोटे में गई है। राजद मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है। पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की। राजद ने मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतरा है वहीं गोपालगंज से राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन के प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।
उललेखनीय है कि गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा एक मामले में दोषी करार देने के बाद उनकी विधासनसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई। वर्ष 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
गोपालगंज से पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह चुनाव मैदान में उतरे थे और विजयी हुए थे। सिंह की यह लगातार चौथी जीत थी।
इधर, इस उपचुनाव में भाजपा ने गोपालगंज से पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि मोकामा से बाहुबली नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को लड़ाने का फैसला किया है।
Next Story