बिहार

बिहार: राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा, हमने तो मान लिया

Kajal Dubey
21 July 2022 11:51 AM GMT
बिहार: राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा, हमने तो मान लिया
x
पढ़े पूरी खबर
पटना। भारत को आज अपना 15वां राष्‍ट्रपति मिलने वाला है। सभी की नजरें 11 बजे से शुरू होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी हुई है। देश को पहला राष्‍ट्रपति देने वाले बिहार को भी नए राष्‍ट्रपति का इंतजार है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि परिणाम तो एक तरह से तय हो चुका है। अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया की प्रतीक्षा है। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।
देश को पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति मुबारक
अपने ट्व‍िटर पर हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक मांझी ने लिखा है कि देश को पहली आदिवासी महिला राष्‍ट्रपति मुबारक। रिजल्‍ट तो आज आ ही जाएगा पर देश ने परिणाम से पूर्व ही द्रौपदी मुर्मू जी को अपना राष्‍ट्रपति मान लिया है। इसके साथ ही मांझी ने जय आबंडेकर, संविधान जिंदाबाद लिखा है।
बिहार की रहती है अहम भूमिका
मालूम हो कि राष्‍ट्रपति चुनाव परिणाम में बिहार की भूमिका बेहद अहम रहती है। अब तक के तीन चुनाव परिणामों को देखें तो रिजल्‍ट की दशा-दिशा बिहार से ही तय होती रही है। इस बार विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्‍हा को उम्‍मीदवार बनाया था। वहीं एनडीए की ओर से द्राैपदी मुर्मू मैदान में थीं। एनडीए की सहयोगी पा‍र्टियों के अलावा कई विधायक-सांसदों ने अपने पार्टी लाइन से अलग हटकर मतदान किया।
चुनाव में इलेक्‍टोरल कालेजों के सदस्‍यों के मत का कुल वैल्‍यू 10 लाख 98 हजार 882 है। जो भी उम्‍मीदवार पांच लाख 49 हजार 442 मत आ जाएगा वे राष्‍ट्रपति चुन लिए जाएंगे। नए राष्‍ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतों की गिनती होगी। याद करें तो आज से ठीक 15 साल पहले 21 जुलाई को देश के इतिहास में पहली महिला राष्‍ट्रपति का नाम दर्ज हुआ था। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल राष्‍ट्रपति निर्वाचित हुई थीं।
Next Story