बिहार

बिहार: सासाराम में राजवाहा का तटबंध टूटा, सैकड़ो एकड़ भूमि हुई जलमग्न, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम,

Renuka Sahu
13 Jan 2022 1:24 AM GMT
बिहार: सासाराम में राजवाहा का तटबंध टूटा, सैकड़ो एकड़ भूमि हुई जलमग्न, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम,
x

फाइल फोटो 

सासाराम जिले के आरा नहर लाइन का जर्जर तटबंध मंगलवार की रात में अचानक टूट गया। इ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सासाराम जिले के आरा नहर लाइन का जर्जर तटबंध मंगलवार की रात में अचानक टूट गया। इससे लगभग सौ एकड़ रबी की फसल पानी में डूब गई। सुबह जब किसानों को जानकारी हुई तो विभागीय अधिकारियों को फोन किया। लेकिन, विभाग के किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और धावां पुल के पास आरा-बिक्रमगंज पथ जाम कर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

जिप सदस्य प्रभाषचंद्र सिंह ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि तटबंध टूटने से पूरा बधार जलमग्न हो गया है। इससे काफी संख्या में किसान पहुंचे। नहर बंद कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। संपर्क नहीं होने से गुस्साये किसान सड़क पर उतर गए। कुछ ग्रामीण किसी तरह टूटे तटबंध से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास करने लगे।
लगभग दो घंटे बाद जेई पहुंचे तो उन्होंने नहर का पानी बंद कराया। दूसरी तरफ सड़क के जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर तटबंध टूटा हुआ है, वहां खरीफ मौसम में भी तटबंध टूटा था। ग्रामीणों ने मरम्मत का आग्रह विभागीय अधिकारियों से किया था जिसपर अधिकारियों ने स्वयं के खर्च से मरम्मत कराने को कहा। साथ ही कहा गया कि मरम्मत में खर्च का भुगतान विभाग से करा दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक भुगतान नहीं किया गया।
तटबंध टूटने से किसान सुमेंद्र सिंह, चितरंजन सिंह, मनीष कुमार, राजू सिंह, घनश्याम सिंह, सतेंद्र सिंह, मदन मोहन सिंह, चुनु सिह, मुनमुन राम, संतोष सिह, हरेन्द्र सिह, राजेंद्र सिंह सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की लगभग सौ एकड़ रबी फसल जलमग्न हो गयी है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ राधेश्याम ने कहा, 'सूचना मिलते ही कर्मियों का दल टूटे तटबंध की मरम्मत के लिए गया। अधिकारी भी कैंप किए हैं। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया।'
Next Story