बिहार

बिहार : 28 जून तक आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारियां तेज

Admin2
22 Jun 2022 12:24 PM GMT
बिहार : 28 जून तक आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारियां तेज
x

जनता से रिश्ता : ब्रह्मलीन श्रीदेवराहा बाबा की 32वीं पुण्यतिथि पर जगदीशपुर के श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में 24 से 28 जून तक आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गयी हैं। इसे लेकर मंगलवार को धाम में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संत श्री देवराहा शिवनाथजी महाराज ने अंगवस्त्र देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर महाराज ने कहा कि श्रीदेवराहा बाबा जाति व धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर थे। इसलिए मैं लाखों लाख की संख्या में महायज्ञ में शामिल होने के लिए आह्वान करता हूं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष व भाजपा के संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि महायज्ञ की भव्य शोभा यात्रा 24 जून की सुबह आठ बजे से श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ से हाथी-घोड़े, गाड़ी, गाजा-बाजा और भगवा ध्वज के साथ निकाली जायेगी। संध्या बेला में प्रदेश के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की ओर से भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। इसके बाद अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन किया जायेगा।

28 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति, सद्गुरु दीक्षा और संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति के महासचिव शंभु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि यह महायज्ञ अद्वितीय व ऐतिहासिक होगी। बाहर से आने वाले सारे अतिथियों के लिए रहने से लेकर खाने-पीने तक लगभग डेढ़ लाख लोगों की व्यवस्था की गई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, जदयू की प्रदेश सचिव सुषुमलता कुशवाहा, मनजी चौधरी, पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान, डॉ अखिलेश सिंह, पिंटू सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सिंह सहित लगभग 500 कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोर्स-hindustan

Next Story