बिहार

Bihar: निजी अस्पताल में करवाया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, महिला बच्चा की मौत

Tara Tandi
3 May 2024 5:56 PM IST
Bihar: निजी अस्पताल में करवाया गर्भवती महिला का ऑपरेशन,  महिला बच्चा की मौत
x
बिहार : बिहार के बेतिया में ममता ने बहला-फुसला कर निजी नर्सिंग होम में एक महिला का ऑपरेशन करवा दिया। जहां पहले बच्चा फिर जच्चा दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम की है। जहां गुरुवार की देर शाम ऑपरेशन के दौरान बच्चा और जच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद मृतक जच्चा-बच्चा के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, आक्रोशित परिजनों को देख डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जच्चा-बच्चा की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी राकेश राम की पत्नी अनिता देवी (25) और उसके नवजात बच्चे के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि अनिता देवी गर्भवती थी, अंतिम महीना चल रहा था। गुरुवार को अत्यधिक दर्द होने के कारण उसे सीएचसी चनपटिया लेकर गए। जहां जांच के बाद बताया गया कि बच्चा उल्टा है। उसके बाद सीएचसी की ममता की सलाह पर बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा।
बिहार के बेतिया में ममता ने बहला-फुसला कर निजी नर्सिंग होम में एक महिला का ऑपरेशन करवा दिया। जहां पहले बच्चा फिर जच्चा दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया बड़ा बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम की है। जहां गुरुवार की देर शाम ऑपरेशन के दौरान बच्चा और जच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद मृतक जच्चा-बच्चा के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, आक्रोशित परिजनों को देख डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया।

Next Story