बिहार

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Bhumika Sahu
10 Dec 2021 11:57 AM IST
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
x
Bihar Police admit card 2021: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड किये जा सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक मिलेगा.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) आज बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी करेगा. बिहार पुलिस एसआई (Bihar Police SI) और सार्जेंट (Sergeant) के पदों पर भर्ती के लिए जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आज से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार पुलिस एडमिट कार्ड (Bihar Police admit card) का लिंक बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर एक्टिव किया गया है. बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे दिया गया है.

बिहार पुलिस (bihar Police) में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर 2021 को किया जा रहा है. जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपने एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें. इसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एडमिट कार्ड में अंकित सभी जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें. कोई गलती है, तो बीपीएसएससी कार्यालय से संपर्क कर तुरंत उसमें सुधार करवा लें.
BPSSC SI admit card: कैसे करें डाउनलोड
बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं. होम पेज पर सबसे ऊपर बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट प्रीलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड का लिंक दिखेगा. इसे क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा. यहां प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें. एक नया विंडो खुलेगा. यहां अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरकर लॉग-इन करें.
लॉग-इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे अच्छी तरह चेक कर लें और डाउनलोड कर लें. एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें. परीक्षा में आपको एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी (प्रिंट आउट) लेकर जाना होगा.
आयोग द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड का लिंक आज, यानी शुक्रवार 10 दिसंबर 2021 को दिन के 11 बजे से एक्टिव होना है. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा आपको अपनी एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा.
बिहार पुलिस सबॉर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) द्वारा यह परीक्षा बिहार पुलिस में 1998 पदों पर सब इंस्पेक्टर (Bihar SI Recruitment) और 215 पदों पर सार्जेंट भर्ती (Bihar Police Sergeant Bharti) के लिए आयोजित की जा रही है.


Next Story