
x
Bhagalpur भागलपुर। बिहार बंद के दौरान भागलपुर में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने रविवार को बताया कि घटना में शामिल संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान के लिए कुल 155 तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं। पुलिस ने आम लोगों से इन व्यक्तियों की पहचान कराने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
एसएसपी कार्यालय के अनुसार, 25 जुलाई को तिलकामांझी चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहनों और अन्य लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि उपद्रवियों ने आम नागरिकों, मीडिया कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर भी लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे कई लोगों को सामान्य चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य उपलब्ध माध्यमों से संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे फोटो के क्रम संख्या के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसकी सूचना भागलपुर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9031828002, 9031828003, 9031828010, 9031828011 और 9031827930 पर उपलब्ध कराएं। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।
इससे पहले, शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसएसपी कार्यालय ने कहा था कि मनाली चौक, तिलकामांझी चौक और शहर के अन्य हिस्सों में छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्व प्रदर्शन में शामिल होकर हिंसक हो गए तथा पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, हिंसा के दौरान दो सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और एक स्मारक चिन्ह को भी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 25 से 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के आधार पर 100 से अधिक अन्य संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है।
Tagsभागलपुर हिंसाबिहार बंदछात्र प्रदर्शनपुलिस कार्रवाईतिलकामांझी चौकउपद्रवी पहचानसीसीटीवी फुटेजसरकारी संपत्ति नुकसानबिहार पुलिसगिरफ्तारी अभियानBhagalpur violenceBihar bandhstudent protestpolice actionTilka Manjhi Chowkmiscreants identifiedCCTV footagedamage to government propertyBihar Policearrest driveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





