
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बंधक बना लिया, जिसके बाद स्कूल में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, आज कांटी थाना क्षेत्र के टरमा स्थित मध्य विद्यालय में गहमागहमी की स्थिति बन गई। छात्राओं ने शिक्षक जमील अहमद पर अश्लील बातें करने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। इसके बाद छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को घेरकर बंधक बना लिया।
इस दौरान पूरे स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश को देखते हुए मामले की जानकारी स्थानीय कांटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक जमील अहमद को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tagsछात्राओंदुर्व्यवहारआरोपशिक्षकgirl studentsmisbehaviorallegationsteacherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





