बिहार

Bihar: पटना में आर्केस्ट्रा गर्ल से गैंगरेप, FIR दर्ज

Bharti Sahu 2
18 July 2024 10:43 AM IST
Bihar: पटना में आर्केस्ट्रा गर्ल से गैंगरेप, FIR दर्ज
x
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना में एक आर्केष्ट्रा गर्ल के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना बाइपास थाना क्षेत्र के एक होटल की बताई जा रही है। होटल में छठी कार्यक्रम के दौरान आयोजित किया गया था। आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल एक डांसर से चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने डांसर के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। युवकों को हिरासत में लिया गया पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कहा गया है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और फिर बारी-बारी से उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। इस मामले में एक होटल कर्मी पर साजिश में शामिल होने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story