
x
Bihar बिहार : वैशाली जिला के हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग के राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झखराहा के निकट दो अनियंत्रित टेम्पो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
जबकि टेम्पो सवार आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में तरपते देख आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि सभी घायलों का इलाज किया गया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के मेदनी मल पोखरा मोहल्ला निवासी अर्जुन महतो के 17 वर्षीय पुत्र कृष कुमार थे।
जबकि घायल मेदनीमल पोखरा मोहल्ला निवासी रामबाबू महतो के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर मोहम्मद जफर इमाम के 21 वर्षीय पुत्र तौसीफ राजा, महिसौर निवासी संजय राय की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी, 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा निवासी सुरेंद्र राय की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी एवं अविनाश राय क्या 12 वर्षीय पुत्र प्रियदर्शी राज बताया गया है।
Tagsबिहारटेंपोटक्करbihartempocollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





