बिहार

Bihar News:बाइक अनियंत्रित होने से युवक नहर में गिरा

Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 1:13 AM GMT
Bihar News:बाइक अनियंत्रित होने से युवक नहर में गिरा
x
Bihar News: संवाद सूत्र तिसिऔता थाना क्षेत्र के लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी बरडीहा के निकट एसएच-49 पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक बाइक सहित नहर में जा गिरा। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने युवक को किसी तरह नहर से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल युवक सुरेन्द्र पंडित महुआ थाना क्षेत्र के परमामानंदपुर गांव निवासी मुखदेव पंडित का पुत्र है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का दोनों पैर की स्थिति दयनीय बताई जा रही है। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक बरडीहा से अपने गांव जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी के रौशनी से बैलेंस बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तिसिऔता थानाध्यक्ष ने फोन तक भी रिसीव नहीं किया। जिसके बाद पातेपुर थानाध्यक्ष की मदद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पातेपुर-01- बाइक अनियंत्रित होने से नहर में गिरने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर घायल युवक।
Next Story