बिहार

Bihar News: संपत्ति के लिए युवक की हत्या, बहन पर गंभीर आरोप

Bharti Sahu 2
16 Sep 2024 1:46 AM GMT
Bihar News:  संपत्ति के लिए युवक की  हत्या, बहन पर गंभीर आरोप
x
Bihar News: बिहिया थाना क्षेत्र के बगही नट टोली में संपत्ति विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव बगही नट टोला स्थित चिमनी के पास से बरामद किया गया। परिजनों की ओर से रिश्ते की बहन और उसके घरवालों पर ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल वह बिहिया थाना क्षेत्र के बगही नट टोला में रहता था और मवेशी खरीद-बिक्री का काम करता था। उसके बड़े भाई संजय नट ने बताया कि वह पटना में रहते हैं। उनका भाई सोनू नट गांव में रहते हैं। वह शनिवार की दोपहर अपने गांव करनामेपर से बगही नट टोला अपने घर आया था। वहां उसकी पट्टीदार की बहन और उसके बेटे द्वारा अन्य लोगों के साथ ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवक अपने तीन भाई और एक बहन में छोटा था। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है।
Next Story