बिहार

Bihar News: सांप के काटने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 11:20 AM IST
Bihar News: सांप के काटने से युवक की मौत
x
Bihar News: हिरपुर गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेंद्र पंडित पीरापुर पंचायत के हिरपुर गांव निवासी स्व. नंदन पंडित के 52 वर्षीय पुत्र थे। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया है कि वह अन्य प्रदेश में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल वह खेती के काम में जुट गया था। घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार को वह अपने धान के खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान खेत में किसी विषैला सर्प ने डंस लिया। वह अपने खेत से दौड़ा दौड़ा अपने घर पहुंच घटना की सूचना परिजनों को दी। घर वालों द्वारा उसे इलाज हेतु मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के स्वजनों में कोहराम मची है
Next Story