बिहार

Bihar News:महिला की गला घोंटकर हत्या

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 7:40 AM IST
Bihar News:महिला की गला घोंटकर हत्या
x
Bihar News: गोपालपुर थाने के तुलाछापर गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। मृतका इसी गांव के हरकेश सिंह की पत्नी बिंदु देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई व कुचायकोट थाने के बलिखारिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने गोपालपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बहन बिंदु देवी की शादी वर्ष 2002 में तुलाछापर के हरकेश सिंह से हुई थी। हरकेश सिंह ने वर्ष 2008 में देवंती देवी से दूसरी शादी की थी। इसे लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। कोर्ट ने हर माह खर्च देने का आदेश दिया था। इसे लेकर हरकेश सिंह व उसकी पत्नी उसकी बहन के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे। हत्या करने के बाद जीजा हरकेश सिंह व दूसरी पत्नी देवंती देवी घर से फरार हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story