बिहार

Bihar News: महिला ने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 4:50 AM GMT
Bihar News: महिला ने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग
x
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई करता है। महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं। लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। घर के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं।
यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया।
महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे। सुबह चारों के शव तालाब में देखे गए। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
Next Story