बिहार

Bihar News: खपरैल मकान गिराने से महिला घायल

Bharti Sahu 2
27 Aug 2024 7:04 AM IST
Bihar News: खपरैल मकान गिराने से महिला घायल
x
Bihar News: ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के भादूआ गांव में एक मिट्टी का मकान बारिश के दौरान गिर गया। इस घटना में सुदामा राम की पत्नी देवंती देवी घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। उस समय महिला घर में कुछ काम कर रही थी। अचानक मिट्टी का मकान भरभराकर बैठ गया। मकान के मलबे से दबकर महिला घायल हो गई। आनन-फानन में उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद औरंगाबाद रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि कई जगह महिला के शरीर की हड्डी टूट गई है।
Next Story