बिहार

Bihar News: सीवान में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 8:57 AM IST
Bihar News:  सीवान में सड़क दुर्घटना में  महिला की मौत
x
Bihar News: घटना रविवार की बतायी गयी है। मृतका की पहचान छपरा जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र की इंदु देवी (35) पति छठीलाल महतो के रूप में हुई है। उसका पति जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर बिहारी मोड़ के नजदीक कबाड़ी दुकान का संचालन करता है। परिजनों ने बताया कि महिला एक प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत थी। रविवार को वह मीटिंग में शामिल होने के लिये स्कूटी से गोपालगंज के मीरगंज जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसौली बाजार के समीप तीव्र गति से आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया। इससे स्कूटी पलट गयी व स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। राहगीरों की मदद से जख्मी महिला को सदर अस्पताल सीवान ले जाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। सीवान पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया व परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Next Story