बिहार
Bihar News: औरंगाबाद में तालाब से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 11:24 AM IST

x
Bihar News: औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजनाथ बिगहा गांव में सोमवार शाम तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। एक का शव रात में निकाला गया, जबकि दूसरे का शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ बिगहा गांव निवासी गुड्डू कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं प्रमोद कुमार के 12 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की डूबने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह औरंगाबाद-रफीगंज पथ जाम कर दिया। ग्रामीण जिला एवं पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सड़क पर जाम लगा रहे ग्रामीण मौके पर ही मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।ग्रामीण ने बताया कि मृतक राकेश वर्ग दो और आयुष वर्ग तीन का छात्र था। सोमवार शाम को गांव के आठ-दस बच्चे तालाब किनारे गेंद से खेल रहे थे।
खेलने के दौरान गेंद तालाब में चली गई थी। ऐसे में गेंद को बाहर निकालने के लिए पांच बच्चे तालाब के पास गए थे। इनमें से दो बच्चे डूब गए और तीन घर चले गए। बच्चे का शव शाम को और एक अन्य बालक आयुष का मंगलवार सुबह बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छाया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharऔरंगाबादतालाबगेंदबच्चोंमौत BiharAurangabadpondballchildrendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





