बिहार

Bihar News: पितृ पक्ष मेले के अंतिम दिन दर्दनाक हादसा

Bharti Sahu 2
3 Oct 2024 9:12 AM IST
Bihar News:   पितृ पक्ष मेले के अंतिम दिन दर्दनाक हादसा
x
Bihar News: गया में पितृ पक्ष मेले के आखिरी दिन आज यानी बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दरअसल, स्काउट एंड गाइड के पांच कैडेट एक किशोर को बचाने के लिए सीता कुंड में कूद गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन कैडेटों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मृतकों की पहचान 17 वर्षीय रिया कुमारी और 16 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में की गई है। दोनों ने अपने साथियों की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान दे दी। घटना के संबंध में वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सीता कुंड में एक लड़का डूब रहा था। लड़के को डूबने से बचाने के लिए स्काउट एंड गाइड के
तीन छात्रों
ने छलांग लगा दी। वहीं जब ये तीन छात्र डूबने लगे तो दो अन्य छात्र कूद गए। इस तरह एक-एक कर कुल पांच छात्रों ने पानी में छलांग लगा दी। इनमें से तीन बच गए हैं। इन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए स्काउट एंड गाइड के छात्रों को यहां सेवा पर तैनात किया गया था। इसी दौरान ये भयावह हादसा हो गया।
Next Story