बिहार

Bihar News: मंदिर की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 6:31 AM IST
Bihar News: मंदिर की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत
x
Bihar News: छपरा शहर में गुरुवार शाम मंदिर की दक्षिणी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। वहीं, बाढ़ के पानी में नहा रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को दीवार के मलबे से बाहर निकाल सदर अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है की घटनास्थल बाढ़ के पानी से घिरा हुई है, जिसकी वजह से बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। एसडीपीओ ने बताया कि दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक बच्ची जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है।
Next Story