बिहार

Bihar News: भाई-बहन को सांप ने डंसा

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 11:54 AM IST
Bihar News: भाई-बहन को सांप ने डंसा
x
Bihar News: शुक्रवार की मध्य रात्रि में घटी घटना परिजनों के तमाम प्रयास के बावजूद नहीं बची जान कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। डुमरांव प्रखंड के नुआंव गांव में शुक्रवार की रात सगे भाई-बहन को एक विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, अचानक पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन रात के वक्त अपने घर में सोए थे, तभी सांप ने डंस लिया। इस दौरान परिजन उन्हें बचाने के लिए झाड़-फूक के साथ चिकित्सकीय उपचार भी कराया, मगर सारे प्रयास असफल साबित हुए। शनिवार को निराश परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सर्पदंश से भाई-बहन की हुई मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। हर कोई सदमें में है। जानकारी के अनुसार नुआंव गांव निवासी मुन्ना यादव परिवार के भरण-पोषण के लिए विदेश में काम करता हैं। गांव पर उसकी पत्नी रेनु देवी और पांच छोटे बच्चे रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सभी बच्चे मां के साथ खाना खाकर सो गए थे। तभी, अमित कुमार (13 वर्ष) और अंशु कुमारी (08 वर्ष) नामक भाई-बहन को एक विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद दोनों की नींद खुली और उन्होंने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। लेकिन, मां ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दो घंटे बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के बजाय झाड़-फूक के चक्कर में काजियांधाम लेकर चले गए। सुबह तक झाड़-फूक चलता रहा, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मामला बिगड़ता देख परिजन दोनों को इलाज के लिए प्रतापसागर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Next Story