बिहार

Bihar News: तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 10:14 AM IST
Bihar News: तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
x
Bihar News: तारापुर के फजेलीगंज स्थित तालाब में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बंशीपुर मुसहरी निवासी पप्पू मांझी का पुत्र आर्यन कुमार था आर्यन रोज की तरह गांव में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर आया और खेलने के लिए चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन करने के क्रम पता चला कि तालाब के पास उसे खेलते कुछ लोगों ने देखा था। संदेह होने पर तालाब में खोज के दौरान आर्यन बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजन से पूछताछ की। प्रभारी थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है।
Next Story