बिहार

Bihar News: तालाब में डूबकर वृद्ध की मौत

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 7:32 AM IST
Bihar News:  तालाब में डूबकर वृद्ध की मौत
x
Bihar News: हुकमा गांव में शनिवार को तलाब में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुकमा गांव के 65 वर्षीय कैलाश यादव के रूप में हुई। घर आते समय पहाड़ियां वीर तलाब किनारे गमछी रखकर वह हाथ-पैर धोने लगे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्य बहियार पहुंचे, तो उन्होंने तालाब किनारे केवल गमछी पड़ी हुई पाई। घटना की सूचना मिलते ही सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
Next Story