बिहार
Bihar News: सुबह-सुबह हत्या, चेन छीनने के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता को मारी गोली
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 10:06 AM IST

x
Bihar News:सोमवार की अहले सुबह अपराधियों ने बिहार की राजधानी पटना में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पटना के मंगल तालाब के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना शर्मा के तौर पर हुई है। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास अहले सुबह हुई इस गोलीकांड से इलाके के लोग दहल उठे हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे यह सूचना मिली थी कि नई सड़क, सिटी पुर रेस्टोरेंट के सामने एक व्यक्ति जिनका नाम मुन्ना शर्मा था उन्हें गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है। उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। इस हत्याकांड के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
TagsBiharहत्याचेनछीननेसामाजिककार्यकर्तामारीगोली Biharmurderchainsnatchingsocialworkershot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





