बिहार

Bihar News: श्राद्ध कर्म में आई नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या

Renuka Sahu
11 Feb 2025 4:23 AM
Bihar News: श्राद्ध कर्म  में आई नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या
x
Bihar News: बेगूसराय जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ खगड़िया जिले से गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने आई थी।
इसी दौरान लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि सुबह जब खोजबीन की गई तो पता चला कि अपराधियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बहरहाल, नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है।
Next Story