बिहार

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 8:12 AM IST
Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Bihar News: घटना सोमवार की सुबह की है। मृतका केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी दुर्गा देवी (38) बताई जाती है। केवटी थाना के परसा विशनपुर निवासी मृतका के भाई कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कैसे और क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सोमवार की सुबह मेरी बहन के चचेरे भाई ने फोन पर कहा कि जल्दी आ जाओ। मैं आनन-फानन में अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो उसकी लाश मिली। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। अब उसने आत्महत्या की है या यह हत्या है, यह पुलिस जांच से पता चलेगा। पुलिस ससुराल पक्ष के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गले में फंदे का निशान प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story