बिहार

Bihar News:कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 6:27 AM IST
Bihar News:कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म
x
Bihar News: रोहतास जिले में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कोचस स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार को गांव से पढ़ने आई दसवीं की छात्रा को अगवा कर सहपाठियों ने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात जख्मी हालत में छात्रा को उसके गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मंगलवार को छात्रा के पिता पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और कोचिंग के तीन छात्रों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 183 का बयान दर्ज करने के लिए किशोरी को न्यायालय ले जाया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story