बिहार

Bihar News: बाढ़ आफत, कई जिलों में भारी तबाही

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 10:19 AM IST
Bihar News:  बाढ़ आफत, कई जिलों में भारी तबाही
x
Bihar News: बिहार में गंगा, कई स्थानों पर रेल लाइन पर बाढ़ का खतरा है। इससे पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली और भागलपुर समेत कई जिलों में आवागमन पर असर पड़ा है। पटना में दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह में गंगा नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है। इधर, जिले के सात अंचलों के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। गुरुवार को यूपी सीमा के पास मांझी-बैरिया के बीच एनएच 31 की सड़क ध्वस्त हो गई। इससे सारण का यूपी से सड़क संपर्क टूट गया। भागलपुर और मुंगेर के शहरी क्षेत्र में भी गंगा का पानी घुस गया है। गंगा के अलावा गंडक, बूढ़ी गंडक व पुनपुन का जलस्तर गुरुवार (19 सितंबर) को कई जगहों पर इस साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गंगा पटना के दीघा, गांधीघाट व हाथीदह के साथ-साथ मुंगेर में इस साल के रिकार्ड जलस्तर पर है। जिला प्रशासन शिविरों में लोगों को भोजन करा रहा है। गंगा में आठ वर्षों में सर्वाधिक उफान से भोजपुर के पांच प्रखंडों के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बक्सर में गंगा का पानी पांच प्रखंडों के गांवों में फैल गया।
Next Story