बिहार

Bihar News: कॉजवे पुल पार करते समय पांच लोग डूबे

Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 6:42 AM IST
Bihar News:  कॉजवे  पुल पार करते समय पांच लोग डूबे
x
Bihar News:पांच बाइक सवार नदी की धारा में बह गए, जिनमें से तीन को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया जा सका और दो लापता हैं. घटना मंगलवार की देर शाम की है, जब बाइक पर सवार एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे नदी का पुल पार कर रहे थे. सभी लोग एक ही परिवार के थे और उनका घर देव प्रखंड के रफीगंज दधपी गांव है.मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस प्रशासन मौजूद है।अंधेरा होने की वजह से किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। विदित हो कि इन दिनों देव पथ के चौड़ीकरण का काम जारी है। नदी में बाढ़ आने की स्थिति में कॉजवे पर दो फिट से अधिक पानी बह रहा है।
Next Story