बिहार

Bihar News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लगी आग

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 12:17 PM IST
Bihar News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लगी आग
x
Bihar News: बिहार के पूर्णिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में आग लग गई। घटना एनएच 31 से सटे मरंगा स्थित माफा पेट्रोल पंप पूर्णिया के परिसर की है। गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। वहां खड़े लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन अग्निशमन दल की मशक्कत से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक ड्राइवर अपने स्मार्टफोन को अपने ट्रक में ही चार्ज में लगाकर नहाने चला गया। ड्राइवर के जाते ही कुछ देर बाद ट्रक से धुंआ निकलना शुरू हुआ हो देखते ही देखते आग की तेज लपटों में तब्दील हो गया। गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगने से पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मरंगा पुलिस अपने दलबल के साथ पेट्रोल पंप मरंगा पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Next Story