बिहार
Bihar News: दाह संस्कार के दौरान मारपीट, बीच-बचाव में आए मुखिया की हत्या
Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 7:10 AM IST

x
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात दाह संस्कार के वक्त हुए एक झगड़े के दौरान हुई। मुखिया झगड़ा सुलझाने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे, तभी उनपर फायरिंग कर दी गई। मृतक नारायण शर्मा मोरवा के मुखिया संघ के अध्य़क्ष थे। गोली मुखिया के सीने में लगी, जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गई। थी उन्होंने समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दाह संस्कार के दौरान ही कुछ लोगों में विवाद हो गया। मुखिया ने उसमें बीच-बचाव किया। उसी दौरान एक युवक ने मुखिया पर गोली चला दी, जो उनके सीने में जाकर लगी। चायत समिति सदस्य चंदन शर्मा ने बताया कि मुखिया की मौत के बाद पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
TagsBiharदाह संस्कारमारपीटबीच-बचावमुखियाहत्या BiharcremationfightinterventionMukhiyamurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





