बिहार

Bihar News: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की मौत

Bharti Sahu 2
15 Nov 2024 11:50 AM IST
Bihar News:  बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की मौत
x
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत हो गई। शादी से पहले परिवार में मातम पसरा है। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम गांव के विजय शंकर प्रसाद उर्फ ​​बब्बन बैठा अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने डेरवा गए थे। शादी का कार्ड बांटकर वे घर लौट रहे थे, तभी खजुरा गांव के पास अचानक एक नीलगाय ने उनकी बाइक पर छलांग लगा दी। इसके बाद विजय शंकर वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं मृतक के बेटे पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, पिता कुदरा थाना क्षेत्र के डेरवा में अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने गए थे। वहां से लौटने के दौरान खजुरा के पास अचानक खेतों से दौड़ी एक नीलगाय ने उनकी बाइक पर छलांग लगा दी, जिससे वे घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
विजय शंकर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Next Story